फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत

Tue, 30 Jan 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
 धूप निकलने के बाद ग्राउंड में फरियाद सुनते डीएम अनुनय झा।
विज्ञापन
महराजगंज। ठंड के बीच सुबह से धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से लोग अपने घरों से निकलकर धूप का लाभ उठाने लगे। कलक्ट्रेट परिसर में बाहर धूप में जिलाधिकारी जरूरी काम को निपटाते नजर आए। फरियादियों की समस्याओं को सुने। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, जिला अस्पताल में तीमारदार के साथ मरीजों ने भी धूप में कुछ वक्त गुजारा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शीतभरी हवा के चलते धूप में भी लोग ठिठुरते रहे। सुबह के 10 बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए। जनवरी माह शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड के चलते कंपकंपी बनी हुई है। मौसम में ठिठुरन बनी रहने से जनजीवन प्रभावित है। रात में घना कोहरा छाया रहा और सुबह भी कोहरे के कारण मौसम ठंडा बना रहा। शाम को कोहरे के कारण बाजारों दुकाने जल्दी बंद हो गई।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह व शाम को कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगी। गलन से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन

ठंड में बरते विशेष सावधानियां
हड्डी राेग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने बताया शरीर के तापमान को बैलेंस रखने के लिए सावधानी की जरूरत है, जिससे बीमार न पड़ें। हल्की ठंड को नजरअंदाज करना घातक है। रात में ठंड बढ़ जाती है। इसलिए बड़े बुजुर्ग व बच्चों पर विशेष ध्यान की जरूरत है। सुबह में टहलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें