फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी के झांसे में आए तो ठग कर देंगे खाता खाली, ठगो के बदले तरीकों में फंस रहे लोग

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाने के ऑफर वाले विज्ञापन देकर खाता खाली कर रहे हैं ठग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ठगों ने जालसाजी का तरीका बदल दिया है। अब नौकरी का झांसा देकर बैंंक का खाता खाली कर दे रहे हैं। बदले तरीके से लोग जल्द झांसे में आ जा रहे हैं। घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में युवा मां-बाप की गढ़ी कमाई को गंवा दे रहे हैं। दरअसल, बैंक खाता बंद होने, बिजली बिल का बकाया जैसे बातों में फंसाकर जालसाजी करने वालों से लोग सजग हुए और पुलिस सख्ती बढ़ी तो उन्होंने ठगी का तरीका बदल दिया। अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाने के ऑफर वाले विज्ञापन देकर खाता खाली कर रहे हैं। पुलिस की सोच से दो कदम आगे रहने वाले जालसाज हाल के दिनों में आठ से नौ लोगों को निशाना बना चुके हैं।
खास बात यह है कि इसमें लोग खुद ही अपनी रकम को दांव पर लगाकर जालसाजी का शिकार हो रहे हैं। शहर के एक युवक ने लुभावने ऑफर के चक्कर में एक लाख रुपये गवां दिए। साइबर एक्सपर्ट के अनुसार हाल फिलहाल में थाने पर पांच से अधिक ऐसे मामले आए हैं, जिसमें लोग घर बैठे कमाने के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई गवां चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आज का हर युवा सोशल मीडिया से जुड़ा है और वह जालसाजों के पुराने सभी तरीकों से वाकिफ भी है। इस वजह से जालसाज नए तरीकों से उन्हें निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर 15 मिनट में हजारों कमाने का ऑफर दिए जा रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुंदर लड़कियों की फोटो लगी होती है। लड़कियों का वायस कॉलिंग के दौरान भी इस्तेमाल किया जाता है।
...
ऑफर देकर मोटी रकम उड़ा दे रहे
ठग पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमाई के लुभावने ऑफर दिखाते हैं। जब लोग इनसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घर बैठे कमाई के लिए संपर्क करते हैं तो उनका विश्वास जीतने के लिए पब्लिक के खाते में रुपये भी क्रेडिट करते हैं। फिर अधिक से अधिक रुपये कमाने का ऑफर देकर मोटी रकम उड़ा दे रहे हैं।
...
ज्यादा रकम का लालच लेकर ले लिया 22 लाख
सोनौली की रूबी जासवाल के साथ करीब 22 लाख की धोखाधड़ी हुई है। जालसाजों ने 10 हजार भेजकर 20 हजार रुपये का लालच दिया। फिर 20 हजार भे कर 40 हजार रुपये का लालच दिया। उसके बाद 80 हजार भेजकर एक लाख 60 हजार रुपये का लालच दिया। उसके बाद जालसाजों ने महिला से कहा अब आप के छोटे रकम का प्वाइंट खत्म हो गया हैं। अब आप आठ लाख भेजकर 16 लाख पा सकती हैं। उसके बाद महिला ने आठ लाख रुपये भेज दिया। फिर जालसाजों ने 16 लाख रुपये भेज दिया। उसके बाद जालसाजों ने कहा कि यदि आपका रकम 20 लाख रुपये के ऊपर हो जाता है तो एक करोड़ 35 लाख मिलेगा। पीड़िता ने फिर छह लाख रुपये देकर अपनी रकम को 22 लाख कर दिया। उसके बाद जालसाजों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर सेल की टीम जांच में लगी हुई है।
...
साइबर सेल ने कराया 99 हजार रुपये की रिकवरी
जिले की साइबर सेल की टीम ने वर्ष 2023 में 23 मामले में पांच लाख छह हजार 447 रुपहे वापस कराया है। जबकि वर्ष 2023 में 100 से ऊपर मामले दर्ज हो चुके है। अन्य प्रकरण में जांच चल रही है। वर्ष 2023 में सबसे बड़ी रिकवरी 99 हजार की हुई है। शिकायत मिलने पर साइबर सेल की टीम प्रकरण की जांच करने में जुट जाती है।
विज्ञापन

...
कोट
घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में कई लोगों ने रुपये गंवा दिए हैं। कोई ऐसी कंपनी है ही नहीं जो घर बैठे कमाने का ऑफर दे। अगर इस तरह का ऑफर हो तो एक बार रुपये गंवाने के पहले ही जानकारों से संपर्क कर लें। मुफ्त में कुछ नहीं मिलता है। इसे जितनी जल्दी समझा जाएगा, उतनी जल्दी ही जालसाजी से बच जाएंगे।
-श्यामसुंदर तिवारी, साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें