फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खरीदारी को उमड़े लोग, शहर में लगा जाम

Wed, 30 Oct 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। वाहनों के आवागमन की वजह से बाजार में जाम की स्थिति भी रही। शहर में दुकानदारों की ओर से सड़क पर सामान रखने की वजह से जाम की समस्या ज्यादा रही। लोगों को जाम के बीच में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में दोपहर को भी जाम की स्थिति बनी रही। लोग खरीदारी निकले तो शहर की सड़कें जाम हो गई। लोगों को पैदल जाने में परेशानी हुई। शहर में सक्सेना चौक से काॅलेज रोड पर दिन भर रुक-रुककर जाम लगता रहा। शहर से बागापार से जरूरी खरीदारी करने आए दिनेश ने बताया कि बाइक से जाने में परेशानी हो रही है। इस वजह से बस स्टेशन के पास बाइक खड़ी करके खरीदारी कर रहा हूं। शहर में सबसे अधिक भीड़ शाम को हुई। बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ लगी रही। हनुमानगढ़ से लेकर चौराहे तक पर दुकानें सजी रहीं। भीड़ के कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई। संगीता देवी ने बताया कि भीड़ के कारण आने-जाने में परेशानी हुई। काॅलेज रोड पर सबसे अधिक जाम की स्थिति बनी रही। ई-रिक्शा भी चलना दुश्वार हो गया था।
नगर पंचायत परतावल की सड़कें जाम हो गई। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। मंगलवार को दोपहर तक यातायात व्यवस्था बिल्कुल ठीक रही। दोपहर बाद लोग खरीदारी करने निकलना शुरू किए तो हर रास्ते पर जाम लगना शुरू हो गया। परतावल बाजार में सड़क से सटे दुकान लगाने के कारण जाम लग गया। पोस्ट ऑफिस मोड़ से लेकर पंचायत इंटर कॉलेज गेट तक सड़क जाम हो गई। श्यामदेउरवा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

उसके बाद भी भीड़ अधिक होने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो पाया। यही हाल परतावल मेन चौराहे के कप्तानगंज व महराजगंज रोड पर भी रहा। कुछ समय के लिए यहां भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इसी तरह श्यामदेउरवा से बड़हरा बरईपार जाने वाले मार्ग पर भी जाम रहा। खास बात यह है कि पुलिस ने बाजारों में व्यवस्था बनाने का प्रयास तो लेकिन सड़कों से बिल्कुल सटे दुकानें लगने से व्यवस्था पटरी से उतर गई। ऐसे हालात में लोगों को खरीदारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।0
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें