फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जनपद को सूखाग्रस्त कराने के लिए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख गई है। जिससे किसान परेशान हैं। पंपिंग सेट से खेत की सिंचाई करने में ज्यादा रकम खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य इस्तखार, त्रिभुवन वर्मा ने कहा कि क्षेत्र-परतावल, घुघली में 70 प्रतिशत धान की फसल पानी के अभाव से सूख चूकी है। पूरे जनपद का यही हाल है। जिला धान व गेहूं की खेती के लिए मिनी पंजाब के रूप में प्रसिद्ध है। यहां के लोगों का मुख्य काम कृषि है। धान की फसल न होने के कारण किसान काफी चिंतित हैं। जिले को सूखा घोषित कर किसानों को कुछ मुआवजा दिया जाए। इस दौरान काशीनाथ सिंह, शंकराचार्य पटेल, आफताब आलम, गजेन्द्र सिंह, संदीप भारती, राजन वर्मा और जगदीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें