फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि पीड़ितों की मदद में आगे आए लोग

Wed, 13 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सामाजिक संस्‍थाओं के लोगों ने मदद दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
घुघली/पुरैना। मंगलवार को कई लोगों ने पीड़ितों में आवश्यक सामान वितरित किए। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक विंध्यवासिनी के नेतृत्व में टीम विश्वनाथपुर, टेढ़वा पहुंची। खाद्य सामाग्री वितरित की। पंकज यादव, अजय कुमार, दिलीप शुक्ला, सोनू निगम आदि मौजूद थे। जेल अधीक्षक आरके राय व जेलर आरके सिंह भी टीम के साथविश्वनाथ पुर, टेढ़वा, रानीपुर मझौवा गांव पहुंचे। 150 लोगों को बाल्टी ,जग, थाली, कपड़ा, रुपये आदि बांटे। नायब तहसीलदार सुनील कुमार, एसओ ओपी चौहान, चौकी प्रभारी आरपी सिंह, सदानंद द्विवेदी, अमित द्विवेदी,  विनीत राय, प्रदीप कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार , मनोज सिंह, अजय कुमार, सपन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आग पीड़ितों के मुआवजा के संबंध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने चार सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को दिया। जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा है कि आग से अब तक चार व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है तथा सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। कई एकड़ गेहूं का फसल जल गई है। मांग की है कि मृतकों के परिवार को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता तथा घायलों को दो-दो लाख की सहायता राशि दी जाए। निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की जाए। एक साल के लिए पर्याप्त अनाज तथा दो-दो लाख की सहायता दी जाए। सचिव केएम अग्रवाल, सुशीला शर्मा, छोटे लाल, हीरा लाल के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें