फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ती गर्मी का सेहत पर असर, चक्कर खाकर गिर रहे लोग

Mon, 19 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सोनपती स्कूल के पास गर्मी से बेहोश गिरा पडा आदमी।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी के अलावा केएमसी डिजिटल अस्पताल में पहुंच रहे ज्यादा मरीज
मऊपाकड़ चौराहे पर गिरा सख्श, एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया गया



संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। बढ़ती गर्मी का असर सेहत पर दिख रहा है। चिलचिलाती धूप और उसम भरी गर्मी से बेहाल लोग चक्कर आने से गिर जा रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में इस तरह के केस नियमित पहुंच रहे हैं। डॉक्टर इलाज के साथ मरीजों को गर्मी से बचाव का सुझाव दे रहे हैं। लू लगने से मौत होने की पुष्टि तो नहीं हो रही है, लेकिन लोग बता रहे हैं कि गर्मी की वजह से बीमारों की मौत हो रही है।



जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम शहर में मऊपाकड़ चौराहे पर एक व्यक्ति कहीं से आ रहा था। उमस ज्यादा थी। हर कोई परेशान होकर सड़क के किनारे टहल रहा था। इस बीच वह व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग करीब पहुंचे तो पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाने की कोशिश की। लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

रविवार को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चक्कर आने पर करीब सात मरीज पहुंचे। ऐसे मरीजों को डॉक्टर ओआरएस का घोल, नींबू पानी में हल्का नमक आदि लेने की सलाह दे रहे हैं।
केएमसी डिजिटल अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. देव चंद्र कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी 1200 से अधिक हो रही है। गर्मी में मरीज बढ़ गए हैं। गर्मी के कारण चक्कर आना, बेहोश होने आदि से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रविवार को करीब 25 मरीज इस समस्या से पीड़ित आए।
अस्पताल के सीईओ डॉ. एएसएम रफीक ने बताया कि ओपीडी में मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने से सभी बेड भरे हुए हैं।
विज्ञापन




-



सादा भोजन करें, जौ और चने का सत्तू पीएं



आयुर्वेद चिकित्सालय बल्डिहा के एमडी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी से बचने के लिए पहनावा और खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। गरिष्ठ भोजन की जगह सादा भोजन का प्रयाेग करें। हर दो घंटे पर कम से कम दो ग्लास पानी का सेवन जरूर करें। बाहर निकलना जरूरी हो तो हल्के पूरे बांह का कपड़ा पहन कर निकलें। टोपी, गमछा और छाता का प्रयोग करें। घर से निकलने से पहले जौ का सत्तू का सेवन करें। जिन्हें शुगर है वह जौ व चना के सत्तू का सेवन कर घर से निकले। खाली पेट कत्तई न रहें। अगर ये सावधानियां बरतें तो गर्मी से बचे रहेंगे, लू का असर नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें