फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने मुजुरी उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन रात में दो से चार घंटे तक हो रही है बिजली की मनमानी कटौती, उमस भरी गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली कटौती से गुस्साए अड़बड़हवा गांव के करियारी टोले के लोगों ने विद्युत उप केंद्र मुजुरी (अड़बड़हवा) पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।
रविवार को विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहना शुरू कर दिया कि प्रतिदिन रात में दो से चार घंटे तक बिजली की मनमानी कटौती की जा रही है। इसकी वजह से काफी समस्या हो रही है। जब बिजली कर्मियों से शिकायत की जाती है तो बताया जाता है कि ओवरलोड की वजह से समस्या हो रही है। बेतहाशा गर्मी के मौसम में बिजली नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बिजली कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। किसी तरह से मामला शांत हुआ। विद्युत कर्मियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। चौकी प्रभारी मुजुरी ओमजीत पटेल बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीओ मोहम्मद शाहिद अंसारी का कहना है कि ओवरलोड के कारण बिजली की थोड़ी बहुत किल्लत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

महराजगंज। बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में चार से पांच घंटे तक की बिजली गुल रहती है। ग्रामीणों के अनुसार बिना किसी सूचना के ही बिजली की कटौती कर दी जा रही है। महराजगंज फीडर से सिंदुरिया, पतरेंगवा, रामपुरमीर, हरिहरपुर, सिसवनिया, मुजहना बुजुर्ग, पकड़ियार बुजुर्ग आदि ग्राम सभाओं में बिजली की आपूर्ति होती है। ग्रामीण सुखदेव, मनोज, कन्हैया, प्रेम गुप्ता का कहना है कि दिन हो या रात अक्सर बिजली कटती रह रही है। एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि समस्या का समाधान करने की प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें