परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया चौराहे के समीप रोहिन नहर पर बने पुल की रेलिंग टूटने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। नहर पुलिया की रेलिंग की स्थिति देखकर स्कूली बच्चे सहम जा रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों के मन में भी पुल पार करने में डर बना रहता है। जानकारी के अनुसार, नौतनवा- ठूठीबारी मुख्य सड़क पर ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया में स्थित रोहिन नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग वर्षों से टूटी पड़ी है। विभाग की उदासीनता के कारण ही इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण बीडीसी बाबूलाल यादव, गोविंद साहनी, शरीफुल, जगदीश यादव, चंद्रभान,जय प्रकाश ने उप जिलाधिकारी नौतनवां को शिकायती पत्र देकर इसे ठीक कराने की मांग की है। संवाद