फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, 13 लोग घायल

Tue, 14 Nov 2017 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पिकअप पलटी, 13 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोल्हुई(महराजगंज)। नौतनवां मार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास सोमवार को लोगों को बैठाकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप में सवार लोग बच्ची का मुंडन कराने नौतनवां मां बनैलियां मंदिर जा रहे थे। रास्ते में जोगियाबारी गांव के पास यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कोल्हुई के बड़हरा शिवनाथ गांव निवासी गुड्डू यादव अपनी बेटी रौशनी (2) का मंडन संस्कार कराने सोमवार की सुबह परिजनों के साथ एक पिकअप पर सवार होकर नौतनवां के मां बनैलियां देवी स्थान जा रहे थे। नौतनवां मार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार सभी 13 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद पिकअप सवार सभी लोग दहशत में आ गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां शांति देवी (45) निवासी हरैया, बड़हरा शिवनाथ गांव की मनीषा (12), ऊषा देवी (55), शांति व खुशबू (8), जोखन शर्मा (60), मुराती देवी (50 ), गुड़िया देवी (28 ) सहित 11 लोगों का इलाज चल रहा है। बेईली देवी (60) व एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों का इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष कोल्हुई गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें