फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीडीए जन पंचायत में भाजपा को बताया किसान, नौजवान और महिला विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय विद्यार्थी सविता रहे जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर किसान, नौजवान और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी की स्थिति ऐसी है कि नौजवान रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व विधायक श्रीपाद आजाद, सपा नेता निर्मेष मंगल, बिंदरेश कनौजिया, प्रणय गौतम, मख्कू प्रसाद, विजय यादव, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, वरुण गौतम, नौशाद आलम और डॉ. शेषनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जोखन यादव, केशव जायसवाल, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र शर्मा, मकसूद समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें