फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काम बिना हुए हो गया भुगतान, बिल सोशल मीडिया में वायरल

Sun, 07 Apr 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत कार्यालय की मरम्मत, गेट का निर्माण और कार्यालय के सामने इंटरलॉकिंग मद में 6,300 96 रुपये का भुगतान का बिना काम पूरा हुए कर दिया गया। भुगतान का बिल वाउचर सोशल मीडिया में वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने मामले के जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक कार्यालय में एडीओ पंचायत कार्यालय का मरम्मत कर कराया जा रहा है। इसमें काम पूरा हुए बगैर भुगतान कर दिया गया। नियम के अनुसार काम पूरा होने के बाद फाइल तैयार करने के बाद भुगतान होना चाहिए। मरम्मत के अलावा उन कार्यों का भी भुगतान हो गया है, जिनकी अभी शुरुआत ही नहीं हुई है। मरम्मत में गिट्टी, बालू और अन्य सामग्री के नाम पर कुल दो लाख 98 हजार 317 रुपये का भुगतान हुआ है।
एडीओ पंचायत कार्यालय के भवन की मरम्मत में ईंट व गिट्टी के नाम पर 51, 2 62 रुपये का भुगतान शामिल है। लोहे के गेट के नाम पर भी 19, 200 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। एडीओ पंचायत कार्यालय के सामने गड्ढे को भरने व इंटरलॉकिंग और राबिश के लिए 69 553 रुपये का भुगतान होना बताया जा रहा है। इंटरलॉकिंग ईंट और सीमेंट आदि के नाम पर 1,64,764 रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ को जांच के लिए निर्देश दिया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें