फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


फरेंदा। शहीद दिवस पर सोमवार को मेरा युवा भारत महराजगंज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में झिनकी देवी स्मारक पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार व कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में युवाओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपक साहनी ने कहा कि इन शहीदों ने बेहद कम उम्र में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। प्रबंधन सलाहकार संजय यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान ने सभी देशवासियों को आजादी पाने की भावना से ओत-प्रोत कर दिया था। शहीद दिवस पर पूरा देश महान क्रांतिकारियों को नमन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल मथुरानगर के युवाओं ने पदयात्रा निकाली व श्रमदान भी किया। संचालन हृदेश यादव से किया। इस दौरान सतेंद्र यादव, वृंदावन, राजेश अग्रहरि, नीतू, राजकुमार, मनोहर गौड़ समेत तमाम युवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें