फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेले में पहुंचे मौसमी बीमारियों के मरीज, जांच के लिए हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में बढ़ती बीमारियों के चलते बड़ी संख्या में मरीज मेले में पहुंचे। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, सांस फूलने, शुगर और कोल्ड डायरिया के मरीजों की भीड़ कई पीएचसी पर देखने को मिली। आरोग्य मेले में जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, ठंड के मौसम में कोल्ड डायरिया की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। डॉक्टरों ने मरीजों को ठंड से बचाव, साफ-सफाई और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। सुबह 10:30 बजे पीएचसी अड्डा बाजार में डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग दिखे। मरीज सुनीता ने बताया कि ठंड लगने के कारण उन्हें बुखार और सर्दी-जुकाम हो गया है। इधर-उधर इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला, इसलिए आरोग्य मेले में आई हैं। डॉक्टर ने उन्हें दवाएं दीं और ठंड से बचाव की सलाह दी। शंकर लाल सांस फूलने की समस्या से परेशान होकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाएं दीं और सुबह-शाम टहलने की सलाह दी।
सुबह 11:40 बजे पीएचसी नौसागर में डॉ. संजय सिंह मरीजों का इलाज करते नजर आए। यहां भी ठंड से जुड़ी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। वीरेंद्र ने बताया कि उनके छह वर्षीय बेटे को ठंड के कारण उल्टी-दस्त और तेज बुखार है।
विज्ञापन

कई जगह इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने बच्चे को दवाएं दीं और ठंड से बचाव के उपाय बताए। साथ ही कहा कि यदि आराम न मिले तो जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। सरिता ने बताया कि उन्हें शुगर की समस्या है। आरोग्य मेले में जांच के बाद डॉक्टर ने दवाएं दीं और खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित दवा और संतुलित आहार से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।
दोपहर 12:35 बजे पीएचसी पुरंदरपुर में डॉ. एस. जेड. हाशमी मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज गायत्री ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार और तेज खांसी हो रही है। आरोग्य मेले में जांच की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बिना जांच के ही दवाएं लेनी पड़ी। सितेंद्र ने बताया कि उन्हें ठंड के कारण बुखार है और पहले से सांस फूलने की समस्या भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें