फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को परेशानी

Mon, 16 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जुकाम, बुखार, खुजली, दमा, उच्च रक्तचाप व मधुमेह समेत अन्य रोगों से पीड़ित मरीज पहुंचे
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में उल्टी दस्त, सांस फूलना, सर्दी, जुखाम, बुखार, खुजली, दमा, उच्च रक्तचाप व मधुमेह समेत अन्य रोगों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ कमी होने के कारण मरीजों के इलाज में दिक्कत हुई।

10:40 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिलीं। सुनीता देवी बुखार और दर्द से कराह रही थीं। उसने बताया कि एक सप्ताह से खांसी और तेज बुखार है। शहर में स्थित एक क्लीनिक पर इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं। बुखार की दो खुराक दवा लेकर लौट गई। सरस्वती देवी ने बताया कि मेरे शरीर में खुजली और दाद हो गया है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई हूं। डाॅक्टर ने कुछ दवाएं दी, लेकिन लगाने के लिए क्रीम नहीं दी।
विज्ञापन

11:23 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में अधीक्षक डाॅ. अधिदेव कश्यप मरीजों का इलाज करते मिले। कविता ने बताया कि हमें टाइफाइड बुखार है। इसके इलाज के लिए बहुत परेशान थी। आरोग्य मेले में डाॅक्टर ने कुछ दवाएं दी, सलाह दिया कि अगर बुखार ठीक नही होगा तो जिला अस्पताल में दिखा लीजिएगा। संतोष कुमार ने बताया कि सांस फूलने और बीपी की समस्या है।
12:27 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरंदरपुर में डाॅ. एसजी हाशमी मरीजों का इलाज करते मिले। दीन दयाल ने बताया कि लू लगने के कारण सिर में तेज दर्द और गैस बन रही है। इसके इलाज के आरोग्य मेले में आया, जहां पर डाॅक्टर ने कुछ दवा दी। बच्चू राम ने बताया कि मधुमेह और बीपी की समस्या है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने श्यामदेउरवा पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने आरोग्य मेले में इलाज के आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया। अगर कहीं लापरवाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें