फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेनों में यात्रियों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल, रेलवे सुरक्षा बल, प्लान इंडिया व पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से 25-30 जुलाई तक मानव तस्करी निषेध सप्ताह के तहत नौतनवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों की जांच करने के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि अभियान से हम अधिक से अधिक लोगों को मानव तस्करी के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्लान इंडिया के जिला समन्वयक रामायण मिश्रा ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक दिन किया जा रहा है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम, एसएसबी 66 वी वाहिनी इंस्पेक्टर विपिन शर्मा, अर्चना देवी, कस्बा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, रेलवे सुरक्षा बल के राम प्रकाश यादव ,सतीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, प्रवर टिकट पर्यवेक्षक उमेश गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें