महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को मोहर्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सदर कोतवाली, सिसवा, घुघली व श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर पर्व के बारे में जानकारी ली। सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने को कहा। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।संवाद