फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यातायात नियमों को दरकिनार कर माल वाहनों से ढो रहे सवारी

Tue, 02 Apr 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात नियमों को दरकिनार कर माल वाहनों से सवारियां ढोई जा रही हैं। सख्त कार्रवाई न होने से चालक लोगों की जान से खेल रहे हैं। मालवाहक वाहनों से सवारियां लाने व ले जाना गैरकानूनी है। अर्थदंड के साथ जेल भेजने तक की व्यवस्था है, लेकिन परिवहन व यातायात विभाग की अनदेखी के कारण मालवाहक वाहन धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे हैं। क्षेत्र में माल वाहक वाहनों का सवारी वाहनों के रूप में इस्तेमाल खुलेआम किया जा रहा है। अतिरिक्त कमाई के लालच में छोटे हाथी जैसे माल वाहक वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों को बैठाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मालवाहक वाहनों में अगर सवारी ढोई जा रही है तो वाहन जुर्माना लगाकर न सिर्फ सीज किया जाएगा, बल्कि उसे कबाड़खाने में कटवा दिया जाएगा। उन्होंने जांच के दौरान वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्होंने जिला मुख्यालय से गोरखपुर जाने वाले मार्ग के शिकारपुर चौराहे पर यात्रियों से भरी पिकअप का चालान किया। 50 हजार का जुर्माना लगाते हुए कहा कि वाहन जिस कार्य के लिए है उसी के लिए प्रयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर 12 ट्रैक्टर ट्रालियों का भी चालान सवारी भरने के कारण किया गया है। अगर चालक अपने कार्यशैली में सुधार नहीं लाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्राइवेट वाहन चालकों को चेतावनी दी कि क्षमता के अनुसार ही सवारी वाहन में बैठाएं व तय किराया ही वसूल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें