फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

Sun, 13 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। गोरखपुर जक्शन, कुसम्ही और छावनी में तीसरी लाइन विस्तारीकरण की वजह से गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर चलने वली पैसेंजर व एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन 12 अप्रैल से चार मई तक संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों व व्यवसायियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सिसवा के क्षेत्र के रायपुर निवासी अनिरुद्ध का कहना है कि वे मुंबई में फर्नीचर का काम करते हैं। एक्सप्रेस गाड़ियां बंद होने से यात्रा के लिए कोई सस्ता और आरामदायक विकल्प नहीं मिल रहा है। सिसवा कस्बा निवासी रमेश ने बताया कि वे शादी ब्याह में कैटरिंग का काम करते हैं, जिसके लिए मजदूरों को कई साइट पर भेजना पड़ता है। इसके लिए ट्रेन सबसे उपयुक्त साधना है पर बंद होने से समस्या उत्पन्न हो गई है।

सिसवा कस्बे के ही किराना व्यवसायी संजय जायसवाल का कहना है कि ट्रेनों का संचालन बार-बार बंद होने से व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बगहा, पनियहवा, खुशहाल नगर, घुघली सहित कई अन्य छोटे स्टेशनों के व्यापारी सिसवा में खरीदारी करने आते हैं गाड़ी बंद होने से नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

गेरमा निवासी अखिलेश रावत ने बताया कि ट्रेनें बंद होने से विशेष कर सवारी गाड़ियों के बंद होने से आसपास के शहरों में पढ़ाई के लिए जाने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी काफी दिक्कत हो गई है।
सिसवा स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि रेल विभाग ने गोरखपुर में तीसरे रेल लाइन के विस्तार के कारण कुछ गाड़ियों का संचालन बाधित किया गया है। कुछ के समय और मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

अधिक किराया देकर टेंपो टैक्सी, बस से सफर करना पड़ा
नौतनवा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन निरस्त होने से शनिवार को यात्री काफी परेशान रहे। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिलने पर यात्री विवश होकर रोडवेज बस, टेंपो आदि साधनों से अधिक किराया देकर अपने गंतव्य को गए।

शनिवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने की सूचना पर काफी परेशान हुए। रेलवे काउंटर से पूछताछ के बाद स्टेशन चौराहे पर जाकर बस का इंतजार करते दिखे और अधिक किराया देकर रोडवेज बस तथा टेंपो से अपने गंतव्य को गए।
नौतनवा से गोरखपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का किराया 45 रुपया है। वहीं रोडवेज से 135 रुपये और प्राइवेट बस से 140 रुपये किराये लगता है। ट्रेन निरस्त होने की सूचना पर रेलवे स्टेशन चौराहे से टेंपो चालक भी आनंदनगर तक 70 रुपये तथा 135 रुपये प्रति सवारी लेकर गोरखपुर जा रहे थे। नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 06 बजे छपरा से चलकर 12:25 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आती है और अपराह्न 3 बजे प्रस्थान करती है और रात 9:40 बजे छपरा पहुंचती है।
सप्ताह में रविवार को यह ट्रेन निरस्त रहती है। नौतनवा रेलवे स्टेशन भारत नेपाल सीमा से करीब होने के कारण ट्रेन का किराया कम होने से अधिकतर यात्री ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। छपरा, सिवान, भटनी, देवरिया, चौरी चौरा, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर आदि स्थानों से लोग नेपाल के भैरहवा में आंख का इलाज कराने के लिए आते जाते हैं। बस का किराया अधिक होने से लोग ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। नेपाल से आंख का इलाज कराकर अधिकतर लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस से ही यात्रा करते हैं।

स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को 12 अप्रैल से 3 मई के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें