फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा, मिलेंगे 40 चालक

Mon, 25 Nov 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिसंबर से महराजगंज डिपो की ओर से यात्रियों को बेहतर और पर्याप्त बसों की सुविधा देने की तैयारी है। डिपो के लिए पर्याप्त क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से चालकों की उपलब्धता के इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्याप्त चालक मिलने से कोई भी बस डिपो में नहीं खड़ी रहने पाएगी और यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के पास निगम और अनुबंधित बसों को मिलाकर 62 बसों का जत्था है, लेकिन इनके संचालन के लिए पर्याप्त चालक नहीं हैं। एक बस पर दो चालकों की जरूरत होती है, लेकिन विभाग के पास इतनी व्यवस्था नहीं है कि सभी बसों पर एक-एक चालक ही तैनात कर सके। लंबे रूट पर विभाग दो चालकों को मजबूर होकर भेजता है, लेकिन इसके चलते लोकल रूट की बसों को डिपो में खड़ा करना पड़ जाता है, जिससे समस्या होती है। मौजूदा समय में सात से आठ बसें हर रोज डिपो में खड़ी रहती हैं। अथवा किसी न किसी बहाने वर्कशॉप में भेज दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें