फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेल में बंदियों के मनोरंजन का आगाज करेगा परवाज

Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की मानसिक सेहत को दुरुस्त रखने का इंतजाम किया जा रहा है। बंदी दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम कम्युनिटी रेडियो परवाज का प्रसारण सुनेंगे।
विज्ञापन

परवाज कम्युनिटी रेडियो एअर एफएम की फिक्वेंसी पर कैदियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम का प्रसारण करता है। यह बंदियों को ध्यान में रखकर ही शासन की तरफ से शुरू किया गया है। परवाज के जरिये न सिर्फ पसंदीदा गीत सुन सकेंगे बल्कि देश-दुनिया में क्या कुछ हो रहा है यह भी जान सकेंगे।
महराजगंज जिला कारागार में फिक्वेंसी कैचिंग के लिए एरियल एंटीना जहां लगा दिया गया है वहीं दो से तीन दिन में प्रसारण सुनाने के लिए एक बड़ा डिजिटल रेडियो भी लगाया जाएगा। मई में कैदियों के लिए यह सहूलियत शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की तरफ से अब अपराधियों को दंड देने की जगह सुधार लाकर कैदियों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 2024 में कारागार में लाइब्रेरी स्थापित हुई तो पिछले दिनों सेहत सुधार के लिए ओपन जिम का इंतजाम किया गया।
अब मानसिक सेहत दुरुस्त रखने और तनाव दूर कर ज्ञान बढ़ाने के लिए कम्युनिटी रेडियो की व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए नामित एजेंसी जेल प्रशासन के सहयोग से प्रसारण सुनाने का इंतजाम करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें