फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक सम्मेलन का हुआ आयोजन

Wed, 11 Mar 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


शाहपुर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहभागिता और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। यदि अभिभावक नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और उन्हें समय पर विद्यालय भेजें तो बच्चों का शैक्षिक स्तर और बेहतर हो सकता है। सम्मेलन में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड तथा अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और पूर्ण विद्यालयी ड्रेस में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे विद्यालय और अभिभावकों दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर बच्चों के भविष्य के लिए कार्य करते हैं, तब बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजें। इस दौरान सहायक अध्यापक अर्जुन प्रसाद, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक विजय प्रकाश गौतम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें