फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानव दिवस सृजित करने में परतावल ब्लॉक की रफ्तार सुस्त

Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मनरेगा में मानव दिवस सृजित करने की रफ्तार में तेजी नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां जिले में मानव दिवस सृजित करने का औसत 100 प्रतिशत है। वहीं ब्लॉकों में इसकी प्रगति में काफी असमानता है। परतावल समेत तीन ब्लॉक ऐसे हैं जहां मानव दिवस सृजन में तेजी दिखानी होगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में छह दिसंबर तक का लक्ष्य आवंटित करते हुए उसकी प्रगति का पता लगाया गया तो यह स्थिति सामने आई की 53,08,365 की तुलना में कुल 53,31,210 मानव दिवस सृजित हो चुका है। 12 ब्लॉकों में धानी में सर्वाधिक 157 प्रतिशत, सिसवा में 151 प्रतिशत, बृजमनगंज में 120 प्रतिशत, निचलौल में 112 प्रतिशत, पनियरा में 108 प्रतिशत एवं नौतनवां में 104 प्रतिशत की उपलब्धि मिली। वहीं मिठौरा में 95 प्रतिशत, घुघली में 94 प्रतिशत व फरेंदा में 90 प्रतिशत की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें