महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा कराने की तिथि घोषित कर दी गई है। ऐसे मेें अब समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने का दबाव विद्यालयों पर है। विद्यालयों में औसतन 60 से 70 प्रतिशत तक के पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई है, ऐसे में उसे पूरा करने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी विशेष कवायद करना होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही प्रयोगात्मक परीक्षा होती है। ऐसे में अब अधिकांश विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटर के जिस भी विषय के पाठ्यक्रम को पूरा नहीं कराया गया है, उसे जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर देना होगा। पाठ्यक्रम की वास्तविकता को जानने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में जाकर पता लगाया गया तो वहां पर 60 से 70 प्रतिशत कि पाठ्यक्रम का पूरा होना पाया गया। शेष बचे 30 से 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम को स्कूली अवधि के बाद एवं रविवार को अतिरिक्त कक्षाओं को चला कर पूरा कराए जाने की बात सामने आई। पड़ताल में यह स्थिति सामने आई।