केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का सोनौली सीमा पर हुआ स्वागत
सोनौली (महराजगंज)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नेपाल जाने के दौरान सोनौली सीमा पर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अपने परिवार के साथ काठमांडू पशुपतिनाथ दर्शन के लिए रविवार की सुबह नेपाल रवाना हुए। मंत्री के आगमन पर प्रवेश के दौरान नेपाल पुलिस मुस्तैद रही। भारतीय दूतावास काठमांडू के अधिकारियों ने सीमा पर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने बुके देकर स्वागत किया। वहीं, वनवासी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्ता भी अपने साथियों के संग स्वागत किया। भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्री का अपने परिवार संग काठमांडू तक निजी धार्मिक यात्रा है। इस मौके पर बबलू सिंह, अमीर आलम, बैजनाथ वर्मा, रामअशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।