महराजगंज। पंचायतीराज विभाग में व्यक्तिगत शौचालय आवेदकों की पात्रता का सत्यापन तेज होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी मानिटरिंग के लिए तैनात दो विभागीय सलाहकारों (कंसल्टेंट) को निगरानी आदेश दिया है। यह 12 विकास खंडों में से 6-6 की जिम्मेदारी संभाल कर सत्यापन प्रक्रिया तेज कराने का कार्य करेंगे।
व्यक्तिगत शौचालय के लिए मौजूदा सत्र में 143489 ऑनलाइन प्राप्त हुए जिसमें से 38371 पात्र तो 82616 अपात्र मिले। वहीं 22502 का सत्यापन लंबित है। सत्यापन की लेटलतीफी देखकर सीडीओ ने जिला कंसल्टेंट आनंद कुमार उपाध्याय और मनोज को आधे-आधे विकास खंडों की निगरानी करेंगे और ब्लाॅक कार्यालयों से संपर्क कर सत्यापन प्रक्रिया तेज करेंगे।वहीं विभाग ने लक्षित 20765 से 15303 व्यक्तिगत शौचालय आवेदकों को पहली और दूसरी किश्त उपलब्ध कराने का कार्य किया है।
व्यक्तिगत शौचालय आवेदकों की पात्रता का सत्यापन तेजी से हो सके। इसके लिए विभाग में तैनात दोनों कंसल्टेंट को निगरानी का दायित्व निर्वहन करने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।
-अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी