फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से पूर्व नाले की सफाई कराएं पूरा

Tue, 27 May 2025 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण कर नाले में चल रहे सफाई कार्य को देखा। जिलाधिकारी ने लगभग 03 किमी जंगल क्षेत्र में पैदल चलकर नाले की स्थिति व सिल्ट सफाई को देखा और निर्देशित किया कि सफाई का कार्य बरसात से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

पानी के बहाव को जंगल क्षेत्र में प्रवाहित करने के लिए बनाए गए कट्स को देखा और डीएफओ महराजगंज को निर्देशित किया कि कट्स को और चौड़ा करें, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से जंगल की ओर जा सके। साथ सिल्ट को किनारे पर इकट्ठा करने की जगह उसे सामान रूप से फैला दिया जाए, ताकि वापस नाले में न जाने पाए।
उन्होंने कहा कि नाले के भीतर सिल्ट के साथ-साथ झाड़ियों आदि को भी साफ करवा लें, ताकि पानी आसानी से प्रवाहित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रोन से महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी ने एसडीएम नौतनवा को नियमित पर्यवेक्षण और दोनों विभागों के बीच समन्वय कराते हुए सफाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता को बाढ़ निरोधक समस्त कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तटबंधों पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर लें और बाढ़ के दृष्टिगत कार्मिकों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर लें।
इससे पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने जिलाधिकारी को नक्शे पर जनपद में नदियों की अवस्थिति, महाव नाले की लंबाई, जल ग्रहण क्षेत्र और चल रहे सफाई कार्यों आदि के विषय में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महाव नाला लगभग 24 किमी लंबा है, जिसमें 15 किमी की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा और 09 किमी की सफाई वन विभाग द्वारा किया जाता है। वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत नाले की सफाई पूर्ण किया जा चुका है। महाव नाले का जल ग्रहण क्षेत्र 690 हेक्टेयर है और इससे कुल 19 ग्राम पंचायतें प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें