फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंचायत सूची प्रकाशित 30 तक करें आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 882 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है। जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि जनपद की समस्त तहसीलों के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली प्रकाशन के बाद निरीक्षण के लिए सभी बीएलओ के पास उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-दो, तीन व चार में आवेदन किया जा है। यह आवेदन 30 तक या उससे पूर्व संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय अथवा संबंधित बीएलओ को निर्धारित तिथि तक दी जा सकती हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें