फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई ग्राम स्वराज ही नहीं केंद्रीय पोर्टल पर भी अपलोड होगी पंचायतों की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक ई-ग्राम स्वराज पर फीड की जाती थी कार्ययोजना
विज्ञापन


882 पंचायतों को 15 अगस्त से पूर्व कार्ययोजना अपलोड करने के आदेश
महराजगंज। ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना को मौजूदा वित्तीय सत्र 2026-27 से केंद्रीय पोर्टल meetingonline.gov.in पर भी अपलोड किया जाएगा। सभी 882 ग्राम पंचायतों के प्रशासक (निवर्तमान प्रधान) व एडीओ पंचायत को डीपीआरओ कार्यालय से पत्र जारी कर 15 अगस्त से पहले पंचायत कार्ययोजना दोनों पोर्टलों पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक केवल ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड की जाती थी।
जनपद के 882 ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना व महत्वपूर्ण आयोजनों पर सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं केंद्र की नजर भी रहेगी। केंद्र सरकार ने पंचायत विकास योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक विकास योजना तैयार कर 15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और meetingonline.gov.in पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन




पंचायतों की पूरे वित्तीय सत्र की कार्य योजना पूरी तरह से डिजिटल और अधिक पारदर्शी की गई है। इसमें ग्रामसभा की बैठक का प्रस्ताव, वार्षिक विकास योजना, स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार के साथ केंद्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।

गांव की वास्तविक जरूरतों का करना होगा सर्वे



पोर्टल के माध्यम से शासन स्तर पर यह पता चल जाएगा कि गांव के लोगों ने किन कार्यों को प्राथमिकता दी है। ग्रामसभा की बैठक, एजेंडा, योजना, पंचायत निर्णय ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे और महिला एवं बाल सभा का विवरण दर्ज होगा। योजना तैयार करने के लिए पंचायतों को गांव की वास्तविक जरूरतों का सर्वे भी करना होगा। जरूरत के अनुसार पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सड़क, पोषण, शिक्षा, जल संरक्षण, रोजगार, आपदा प्रबंधन पर सुझाव लिए जाएंगे। पंचायतें एलएसडीजी (स्थानीय सतत विकास लक्ष्य) के नौ विषयों में से कम से कम एक का चयन अनिवार्य किया गया है। पंचायतों को 22 प्रमुख केंद्रीय और राज्य की योजनाओं को शामिल करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन



ग्राम पंचायतों को नए वित्तीय सत्र की कार्ययोजना ई ग्राम स्वराज पोर्टल के साथ meetingonline.gov.in पोर्टल पर भी अपलोड करनी है। साथ ही खुली बैठक में पास होने वाले प्रस्ताव व महत्वपूर्ण आयोजन, निर्माण संबंधित फोटोग्राफ अपलोड करने के साथ panchayatirajmediagmail.com पर ईमेल भी करना होगा।

- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें