फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान खरीद का हाल... कहीं सचिव गए थे बैंक तो कहीं मशीन मिली खराब

Fri, 01 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। धान खरीद को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं इसकी बानगी पड़तला में दिखी। बृहस्पतिवार को चार साधन सहकारी समितियों की पड़ताल में साधन समिति रामनगर में सुबह 11 बजे ताला बंद था। वहां न कोई कर्मचारी दिखा और न ही कोई किसान समिति पर सन्नाटा पसरा रहा। पूछने पर सचिव धीरेंद्र चौबे ने बताया कि काम से बैंक आया हूं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति महुअवा अड्डा का भवन जर्जर होने से किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है। यहां कुल सात किसानों की 215 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। सुबह 11:30 बजे धान की तौल हो रही थी। सिसवा तौफीर गांव के किसान विनोद पटेल का 37.20 क्विंटल धान की तौल की गई। सचिव सुधाकर मिश्रा ने बताया कि किराए के मकान में क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। नए भवन के लिए बजट आ गया है। भूमि भी चिह्नित कर ली गई है।

दोपहर 12 बजे बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर में किसान बदरे आलम निवासी परसा मलिक का धान तौल किया जा रहा था। यहां कुल 12 किसानों ने रजिस्ट्रेशन जमा किया। इसमें पांच किसानों का तौल हो चुका है। सचिव धीरेंद्र सिंह बैंक के काम से बरगदवा गए थे।
विज्ञापन


बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति लिमिटेड जारा में दोपहर एक बजे क्रय केंद्र खुला था मगर तौल नहीं हो रहा था। एक चौकीदार बैठा था। यहां कुल छह किसानों ने रजिस्ट्रेशन जमा किया है। इसमें एक किसान का 191.16 क्विंटल धान का तौल किया गया है। बोरा, झरना, कांटा, जनरेटर आदि सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन पास मशीन खराब होने से तौल नहीं हो रहा है। सचिव रामनारायन यादव ने बताया कि पास मशीन खराब है उसे ठीक कराने नौतनवा आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें