फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लुंबनी महोत्सव में सुबह नौ से 11 बजे तक भारतीयों का प्रवेश निशुल्क

Fri, 01 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
लुंबनी प्रादेशिक महोत्सव का आयोजन।संवाद
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के भैरहवा में लुंबनी प्रादेशिक महोत्सव हो रहा है। छठवीं हो रहे महोत्सव में बड़े झूलों के साथ खरीददारी के लिए सस्ते सामानों की दुकानें लगी हैं। वहीं कृषि प्रदर्शनी, नए होटलों के मॉडल, फ्री वाईफाई एरिया, फ्री हेल्थ चेकअप आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य संतोष शुक्ला ने बताया कि यह बृहद मेला चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें भारत और नेपाल दोनों देशों के कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। वहीं भारतीय महिला पहलवानों का दंगल होगा। मेले में भारतीय विद्यार्थियों के लिए 80 रुपये की जगह सिर्फ 30 रुपये इंट्री फीस है। भारतीय नागरिकों के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे सुबह तक फ्री इंट्री रखा गया है।
संयोजक दर्पण श्रेष्ठ ने बताया कि भैरहवा में आयोजित इस महोत्सव में भारत से बहुत पर्यटक आ रहे हैं। भारतीय नागरिकों को सुबह 9 से 11 बजे तक निशुल्क प्रवेश है। इसके अलावा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भी यही सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें