फरेंदा। रेवन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रहे दुव्यर्वहार पर आक्रोश व्यक्त किया। सोमवार को नाराज अधिवक्ताओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल को सौंपा।
ज्ञापन में लिखा है कि थाना विभूति खंड लखनऊ में 14 मार्च को पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ बर्बरता पूर्वक दुव्यर्वहार किया गया। इसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसका संज्ञान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने लिया है। साथ ही अधिवक्ताओं ने कहा कि पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने आदि मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा, मंत्री परमात्मा सिंह, सेराज अहमद, राघवेंद्र तिवारी, संजय मिश्रा, राघवेंद्र, असफाक अहमद, राम प्रताप यादव, अवधेश उपाध्याय, रत्नेश उपाध्याय, अखिलेश यादव, अखिलेश मणि, संजय यादव, स्वामीनाथ, अभिषेक अग्रहरि, रविंद्र शर्मा, अनूप गुप्ता मौजूद रहे। संवाद