फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उसका शव सड़क पर टुकड़ों फैल गया। वहीं पति को मामूली चोटें आई हैं, जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह से इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपती सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी अक्षय शर्मा पत्नी खुशबू शर्मा (25) के साथ अयोध्या से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे अक्षय तो दूर जा गिरे लेकिन उनकी पत्नी ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और ट्रक खुशबू को रौंदते हुए निकल गई। इससे खुशबू के शरीर के कई टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें