फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 में से 20 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

Fri, 24 Nov 2017 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
65 में से 20 मतदान केंद्र अति संवेदनशील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सात निकायों में चुनाव संपन्न कराने को 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान के लिए कुल 65 केंद्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इन 65 केंद्रों में से 20 को अतिसंवेदनशील के रूप में चिहि्नत कर प्रशासन सुरक्षा के कड़े प्रबंध की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 13 केंद्र संवेदनशील व सौनौली तथा नौतनवां के एक-एक केंद्र क्रिटिकल माने गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद महराजगंज का पिपरदेउरा, अमरूतिया, महराजगंज इंटर काॅलेज जहां अतिसंवेदनशील हैं वहीं गौशाला मतदान केंद्र संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। नगर पालिका नौतनवां में इंटर काॅलेज मतदान केंद्र, जीजीआईसी नौतनवां, आदर्श जूनियर हाई स्कूल नौतनवां को अतिसंवेदनशील और पाठशाला नंबर दो, मंडी समिति तथा हायर सेकेंड्री स्कूल में बने मतदान केंद्रको संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। नगर पंचायत सिसवा में संस्कृत पाठशाला, जूनियर हाई स्कूल, प्राइमरी पाठशाला प्रथम को अति संवेदनशील तथा प्रेमलाल सिघानियां व कन्या जूनियर हाई स्कूल को संवेदनशील माना गया है। नगर पंचायत आनंद नगर में रूदलापुर तथा जीजीआईसी फरेंदा को संवेदनशील व पुराना नगर पंचायत कार्यालय मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील माना गया है। नगर पंचायत निचलौल के हेरा पब्लिक, ज्ञान भारती, राजा रतनसेन स्कूल को संवेदनशील तो धर्मशाला बरगदवा, दारूल उलूम व गायत्री देवी शिशु सदन वाले मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील बताया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार नगर पंचायत सोनौली का प्राथमिक पाठशाला सुकरौली, कुनसेरवा, त्रिलोकपुर तथा प्राइमरी, कन्या पाठशाला जुगौली को अतिसंवेदनशील तो प्राथमिक पाठशाला जुगौली को संवेदनशील चिंहित किया गया है। जबकि नगर पंचायत घुघली के रेलवे स्टेशन व प्राथमिक पाठशाला ढोढिला को अतिसंवेदनशील तो डीएबी नारंग को संवेदनशील बताया है। नौतनवा के प्राथमिक पाठशाला नंबर एक तथा सोनौली के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा मतदान केंद्र को क्रिटिकल केंद्र चिंहित किया है। उधर, नगर पंचायत सोनौली के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसपी आरपी सिंह ने निरीक्षण किया। फरेंदी तिवारी, कुनसेरवां और कस्बे के अन्य अति संवेदनशील बूथों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ- सफाई, रैंप, बूथ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। डीएम ने बूथों पर बीएलओ के नाम, मोबाइल नंबर आदि भी चस्पा कराने को कहा। शौचालय की साफ-सफाई के लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया। साथ ही हिदायत दी कि मतदान तिथि से पूर्व सारी तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें