प्राचीन मंदिर ठूठीबारी में माता की चौकी का आयोजन
ठूठीबारी। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्राचीन काली मंदिर ठूठीबारी में माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक संजय ने भक्ति भाव से भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती’, भगवान गणेश जी की स्तुति ‘गणपति बप्पा मोरया’, हनुमान जी का भजन राम नाम जपते हैं मस्ती में रहते हैं आदि भजनों पर देर रात तक लोग झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती के साथ भक्ति जागरण का समापन हुआ। इस अवसर पर गायक कुमार धीरज, मल्लू आदि मौजूद रहे। संवाद