घुघली। स्थानीय कस्बे में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने टीम के साथ भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि पंडालों में अस्थाई कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें। शहर के एक इंटर काॅलेज का 1 लाख 75 हजार रुपए बिजली बिल बकाया होने पर विधुत कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने बताया की यदि कोई भी अवैध तरीके से पंडालों में बिजली का उपयोग करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।संवाद