फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पाक कला स्पर्धा आयोजित कर बढ़ाएंगे मिड-डे मील की पौष्टिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग रसोइयों के बीच पाक कला स्पर्धा कराएगी। स्पर्धा का उद्देश्य एमडीएम की पौष्टिकता बढ़ाना व सफाई का महत्व समझकर इसका समावेश करना है। जनपद के 1,500 के लगभग परिषदीय स्कूलों में 2 लाख के आसपास विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन्हें पौष्टिक व स्वादिष्ट मिड डे मील तैयार करने के लिए 5,115 रसोइया तैनात हैं। यह अनोखी पहल बीएसए के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि स्पर्धा के लिए विद्यालय स्तर पर कार्यरत रसोइया से ब्लॉक स्तर पर आवेदन लेकर बीएसए कार्यालय में जमा होंगे। प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाली रसोइयों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें