फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : नगर में सजने लगे बर्तन के बाजार

विज्ञापन
बर्तन की दुकान सजाता दुकानदार।
विज्ञापन
महराजगंज। धनतेरस निकट आते ही बर्तन बाजार के बाजार सजने लगे हैं। गोरखपुर व निचलौल रोड पर बर्तनों के अस्थायी स्टॉल सजाए जा रहे हैं। बिक्री की बात करें तो दुकानदारों को एल्यूमीनियम, स्टील के साथ पीतल के बर्तनों की बिक्री अधिक होने का अनुमान है, क्योंकि इन्हीं तीनों धातु के बर्तनों का रेट कुछ कम है। दुकान में सर्वाधिक बर्तन भी इन्हीं के हैं। तांबा और फूल के बर्तनों का मूल्य अधिक है जिसके कारण इन धातुओं के बर्तनों की संख्या दुकान पर सीमित दिख रही है। धनतेरस के लिए बर्तन बाजार में तैयारियां हैं। कारोबारियों ने स्टील, एल्यूमीनियम,पीतल, तांबा और फूल के बर्तनों की नई खेप मंगाई है। पवन कसौधन ने बताया कि मांग को देखते हुए इस बार बर्तन पिछले वर्ष की तुलना में स्टील, एल्यूमीनियम के अधिक मात्रा में मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें