फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑर्केस्ट्रा में बजाया अश्लील गाना, पुलिस ने कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के रुदलापुर ग्राम सभा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार की देर रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान अश्लील गाना बजाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। मामला सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि दुर्गा पूजा जैसे पवित्र पर्व पर अश्लील गानों का प्रसारण आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवाद बढ़ता देख किसी ने चौक पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ऑर्केस्ट्रा बंद करवाया और आयोजकों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में अश्लील गाना बजाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके उल्लंघन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें