स्थानीय इंदिरा नगर मुहल्ले और बांसपार रोड पर सुमैया एकेडमी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के करीब शराब दुकान खुलने का विरोध तेज हो गया है। एक ओर स्कूल के बच्चों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया वहीं दूसरी ओर इंदिरा नगर वासियों ने भी गुस्से का इजहार किया। सभी ने एक स्वर कहा कि आबादी और स्कूल के करीब शराब की दुकान होना उचित नहीं है। लिहाजा प्रशासन ऐसे स्थानों से शराब की की दुकानों को हटाने का निर्देश दे। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी भरोसा दिया कि निश्चित रूप से समस्या का समाधान होगा। लोगो की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
बांसपार रोड़ पर स्थित सुमैया एकेडमी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि स्कूल के पास शराब दुकान खुल गई तो छात्राओं का स्कूल आना जाना दुश्वार हो जाएगा। प्रो. इनामुल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि जिला प्रशासन को तत्काल इस मसले पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्कूल के शराब की दुकान को होना ठीक नहीं है। नाजमा खातून, बंदना पटेल, माधुरी, पिंकी निगम, शहनाज, सादिक, जमीला, सरोज, राजपति देवी, शबनम, मुहम्मद उमर, अनीश के अलावा तमाम लोगो ने गुस्से का इजहार किया।
इसी क्रम में इंदिरा नगर मुहल्ले के लोगों ने भी विरोध दर्ज कराया और मुहल्ले से शराब की दुकान को हटाने की मांग की। इस मुहल्ले में जलकल रोड पर देशी शराब की दुकान खुल गई। इससे मुहल्ले के लोग परेशान है कि हर रोज परेशानी झेलनी पड़ेगी। जहां शराब की दुकान है उसके आस पास 100 मीटर के दायरे में दो स्कूल है। मुहल्ले के केएम अग्रवाल, प्रमोदचन्द, नाथू प्रसाद, संत कुमार, विकास, उषा देवी, उपेन्द्र नाथ पाण्डेय, वीरेन्द्र, संत वर्मा, राजेश सिंह, बैजनाथ, धर्मेन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार, गजेन्द्र कुमार ने रोष प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से गुहार लगाया कि मुहल्ले से शराब की दुकान को हटाया जाए।