फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से हाजिरी का विरोध

विज्ञापन
घुघली ब्लाक परिसर में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान व मनरेगा कर्मी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से हाजिरी का विरोध
विज्ञापन

घुघली। मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से कराने के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया गया। समस्या से संबंधित बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल आदि ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर इस व्यवस्था को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि काम करने के बाद भी मजदूरों की हाजिरी नहीं लग पा रही है। मजदूरी का भुगतान होने में परेशानी हो रही है। मजदूर मालती, राम किशुन, बलवंत, राम हरी, लक्ष्मण, बलराम, बुद्धिराम, सोनिया आदि ने बताया कि मजदूर जब काम पर जाते हैं, तो सुबह की हाजिरी तो लगाई जाती है और जब दोपहर में हाजिरी लगाना होता है, तो मोबाइल नेटवर्क समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें