फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : बंगाल को हराकर नेपाल की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
महात्मा गाँधी इंटर कालेज के मैदान मे अटैक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित ठा. शिवकुमार सिंह स्मृ? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फुटबॉल : बंगाल को हराकर नेपाल की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन

कोठीभार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में महात्मा गांधी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल की टीम प्रतिद्वंद्वी टीम बंगाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि तैयब अंसारी व विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष गोंड ने किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच कोलकाता स्पोर्टिंग क्लब पश्चिम बंगाल व गोरखा ब्वॉयज क्लब काठमांडू नेपाल के बीच खेला गया। मैच में छठे मिनट में नेपाल के निरंजन थापा ने टीम की ओर से पहला गोल मारा। इसके बाद 18वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी सुमंतो ने गोल मारकर मैच को बराबरी कर ली। 25वें मिनट में बंगाल के सुमंतो ने गोल मारकर 2-1 की बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के दसवें मिनट में नेपाल के रोशन थापा ने दूसरा गोल मारकर मैच को फिर से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच समाप्त होने तक गोल न होने से पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। मध्यांतर के पहले नेपाल के याहू थापा ने टीम की ओर से तीसरा गोल मारा। इस तरह से नेपाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस अवसर पर छेदी प्रसाद, सन्नी, शिबू बनारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें