फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 साल से बंद पड़ी सहकारी समिति का संचालन शुरू

Thu, 25 Jul 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। महुअवां महुई में 15 साल से बंद साधन सहकारी समिति महुअवां महुई का संचालन अध्यक्ष राधेश्याम के प्रयास से बुधवार को हुआ। इससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहकारी समिति पर खाद का वितरण करके समिति का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

फरेंदा विकास खंड के महुआ महुई में स्थित साधन सहकारी समिति सन् 1983 में विकलांग कल्याण राज्यमंत्री श्याम नारायन तिवारी ने उद्घाटन कर संचालित किया गया था, जो कुछ वर्ष संचालन के बाद बंद हो गया। इससे क्षेत्र के किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार समिति का संचालन शुरू कर करने की मांग की थी लेकिन नहीं हो सका था।
साधन सहकारी समिति महुअवां महुई के अध्यक्ष राधेश्याम ने शासन समिति के बंद होने से हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया। उसके बाद बुधवार को समिति पर एक ट्रक उर्वरक पहुंचा तो किसान खुशी से झूम उठे। अध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को उर्वरक के लिए दूर जाना पड़ता है। अब गांव में ही उर्वरक की उपलब्धता होगी तो किसानों को सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष अब्बू हरेरा व सचिव रामप्रकाश, हरिराम, बाबूलाल, अजय कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रामनारायन पांडेय व रामदेव शर्मा की उपस्थिति में समिति की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें