फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलते ही बैंकों में उमड़ी भीड़, सतर्कता जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलते ही बैंकों में उमड़ी भीड़, सतर्कता जरूरी
विज्ञापन

महराजगंज। दो दिन की बंदी के बाद खुले बैंकों में सोमवार को भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए खाताधारकों, बैंक कर्मियों व जिम्मेदारों को विशेष सतर्कता दिखानी होगी। बैंकों को आवश्यक सेवाओं में माना गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बैंकों की समयसारिणी चार घंटे कर दी गई है।
विज्ञापन

दो दिन की बंदी व घटाए गए समय को देखते हुए सोमवार को अधिकांश बैंक शाखाओं पर लोगों की भीड़ देखी गई। भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस, बड़ौदा यूपी बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं में लेनदेन करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। खाताधारक राजेश कुमार व अमित ने बताया कि लेनदेन के लिए बैंकों में जाने से डर लग रहा है। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इस संक्रमण काल में सभी को बचाव के तौर-तरीकों का पालन करना होगा। लापरवाही सभी पर भारी पड़ सकती है। जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए यह जरूरी है कि हम बड़ी निकासी करें अथवा ऑनलाइन पेमेंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें