फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में खुला पासपोर्ट कार्यालय

Sun, 10 Mar 2019 12:39 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में खुला पासपोर्ट कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में मुख्य डाकघर में शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सांसद पंकज चौधरी ने किया। पासपोर्ट केंद्र खुल जाने से लोगों को पासपोर्ट बनवाने में अब सहूलियत होगी। सांसद ने तीन विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया। 
विज्ञापन


सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 1927 में जिले में उप डाकघर खोला गया था। यह डाकघर किराए के भवन में संचालित होता था। दो अक्टूबर 1989 को महराजगंज जनपद बनने के बाद जिला मुख्यालय से कई सेवाएं शुरू की गई थीं। विकास को ध्यान में रखते हुए काफी प्रयास के बाद जिला प्रशासन की तरफ से जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर के लिए 42600 वर्ग फीट जगह आवंटित किया गया। जहां प्रधान डाकघर के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को विदेश में रोजगार के बाबत अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए अपना समय व रकम खर्च कर गोरखपुर अथवा लखनऊ जाना पड़ता था। अब यहां पासपोर्ट केंद्र खुल जाने से लोगों के समय व रकम दोनों की बचत होगी। पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर संजय सिंह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गोरखपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे, उप डाकघर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में सांसद पंकज चौधरी ने रम्हौली, गोपाल एवं नौतनवां में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वीरेंद्र चौहान, विरेंद्र सिंह, अरुणेश शुक्ल, अवध किशोर, अधिशासी अभियंता हरिशंकर, सौभाग्य योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज तिवारी, अवर अभियंता आलोक प्रसाद, मनीष पांडे, राघवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें