फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों के मुद्दे पर कलक्ट्रेट में खुली पंचायत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के किसान लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने खुली पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामअशीष यादव ने कहा कि रजवाहा सिंचाई खंड प्रथम की मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए, ताकि रबी फसलों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सके। वर्तमान में नहरों में पानी की कमी के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सहकारी समितियों पर खाद की कमी के कारण किसानों को काला बाजारी का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए और कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें