फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू पर कम आए मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची कटवाते मरीज। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू पर कम आए मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। करीब डेढ़ माह बाद जिले के सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार से ओपीडी शुरू हो गई है। हालांकि ओपीडी शुरू होने के बाद भी जिला अस्पताल में गिने चुने मरीज ही पहुंचे। लोग अब भी कोरोना की दूसरी लहर से डरे हैं। डॉक्टर अपने कक्ष में मरीज का इंतजार करते देखे गए। दोपहर बाद जिला अस्पताल में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे से जिला अस्पताल में पर्जी काउंटर पर कर्मी ओम प्रकाश पर्ची काट रहे थे। चार पांच लोग आए थे। इन्हें बदन में दर्द और बुखार था। नाक कान एवं गला विशेषज्ञ डॉ. केके चौधरी चैंबर में बैठकर मरीज का इंतजार कर रहे थे। नेत्र परीक्षक अमरनाथ मरीज के आंखों की जांच करने में जुट थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कुछ मरीज को देखा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में कम मरीज आए। अस्पताल आने वाले लोगों का इलाज कर दवाएं दी गई हैं। अस्पताल आने वाले सतीश, पंकज, अनिल, सावित्री, गुड़िया, राम सिंह ने बताया कि कम लोग अस्पताल आए है। लंबे समय से अस्पताल बंद था। डॉक्टर से जांच कराने के बाद दवा ली गई। श्पर्ची काउंटर पर कर्मी मास्क लगाकर बैठे दिखे। वहीं सैनिटाइजर भी रखा गया था। चिकित्सक भी कोविड गाइडलाइन का पालन कर इलाज कर रहे थे। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए डॉक्टरों को इलाज करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें