फरेंदा। बृजमनगंज में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नवनाथ प्रसाद ने सीएचसी, निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर व अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सीएचसी बृजमनगंज में शिफ्ट हुए वैक्सीनेशन कक्ष और परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बृजमनगंज में ज्लद ही ओपीडी सेवा शुरू करने की जानकारी दी।
सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे जहां पर सेंटर खुला मिला। इसके बाद थाना रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर कोई मरीज और चिकित्सक नहीं मिले। सीएमओ ने अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेख का निरीक्षण किया।