फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 283 शिकायतों में सिर्फ 36 का समाधान

विज्ञापन
फरेंदा समाधान दिवस में ​शिकायत सुनते मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व डीआईजी एस चनप्पा।
विज्ञापन
महराजगंज। चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 283 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 36 का ही निस्तारण किया जा सका। फरेंदा में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व डीआईजी एस चन्नपा और निचलौल सभागार में जिलाधिकारी व एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इसमें कुल 165 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगो को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन के विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का स्तर न्यूनतम 75 प्रतिशत तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। तहसीलदार निचलौल को धारा 24 एवं धारा 116 के मामलों में न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
ग्राम सोनबरसा के धारा 30 (2) के एक प्रकरण में लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विलंब पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण लेकर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग से संबंधित शिकायतों पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें