महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भवन में एसआईआर व फार्मर रजिस्ट्री कार्य का औचक निरीक्षण किया। ग्राम सभा में दो मतदान बूथ संख्या 140 में 1031 मतदाता व 141 में 1303 मतदाता हैं। बीएलओ मंजू एवं अराधना देवी ने सभी मतदाताओं को एसआईआर फार्म वितरित कर दिया है। मतदाताओं को फार्म भरने के बाद ऑनलाइन अपलोड भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण दौरान लगभग 200 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अपलोड किया जा चुका था। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में डुगडुगी के माध्यम से प्रचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग देकर किसी व्यक्ति को लगाया जाए। जिलाधिकारी ने एसआईआर और फार्मर रजिस्ट्री करा रहे किसानों से बात कर उनका हालचाल लेते हुए गांव में एसआईआर व फार्मर रजिस्ट्री कराने का आह्वान भी किया।