महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर मुजुरी कस्बे में मंगलवार देर रात डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
पिता उमेश पासवान के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया के टोला बरगदवा निवासी अजय पासवान (18) व ग्राम पंचायत जलालगढ़ निवासी कन्हई (25) एक ही बाइक से पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार रिश्तेदारी में जा रहे थे। देर रात पनियरा-कैम्पियरगंज मार्ग पर मुजुरी नहर के पास डीसीएम की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से पीएचसी पनियरा पहुंचाया। डाॅक्टरों ने अजय पासवान को मृत घोषित कर दिया। कन्हई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद